मानव संसाधन विकास मंत्रालय हुआ शिक्षा मंत्रालय, राष्ट्रपति कोविंद ने दी मंजूरी
नई दिल्लीः मानव संसाधन विकास मंत्रालय (HRD) का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय हो गया है। इसकी मंजूरी आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दे दी है।
इससे पहले मोदी सरकार ने नई शिक्षा नीति को मंजूरी दे दी थी। इसके साथ ही शिक्षा व्यवस्था में फैली अनियमतिताओं को दूर किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, पूरे उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए एक ही रेगुलेटरी बॉडी होगी ताकि शिक्षा क्षेत्र में अव्यवस्था को खत्म किया जा सके। सबसे बड़ा बदलाव यह हुआ है कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदलकर अब शिक्षा मंत्रालय कर दिया गया है। नाम बदलने का निर्णय 29 जुलाई, 2020 को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया था।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.