मध्य प्रदेश : उच्च शिक्षा मंत्री यादव की रिपोर्ट पॉजिटिव, उज्जैन जिले में 23 नए केस

उज्जैन। जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 23 नए मामले सामने आए। इनमें शहर के 16, महिदपुर के चार और बडनगर, तराना व घट्टिया से एक-एक मरीज शामिल हैं। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वे 17 अगस्त को महाकालेश्वर की शाही सवारी में शामिल हुए थे। इससे नेताओं में हड़कंप है। इसके बाद कई भाजपा नेता होम क्वारंटाइन हो गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार अब कुल संक्रमितों की संख्या 1,487 हो गई है। इनमें से 1,217 मरीज ठीक हो चुके हैं, वहीं 75 की मौत भी हुई है। सक्रिय मरीज 195 हैं। इनमें से 153 में कोई लक्षण नहीं है। रतलाम जिले में 13 पॉजिटिव, वृद्ध की मौत रतलाम जिले में 13 नए पॉजिटिव केस सामने आए। नामली निवासी संक्रमित 60 वषर्षीय वृद्ध की सोमवार देर रात मौत हो गई। उसे 13 अगस्त को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। दस मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दी गई। जिले में अब तक 671 पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 521 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। 17 की मौत भी हुई है। सक्रिय मरीज 133 हैं। *देवास में 11 पॉजिटिव मिले। अब तक कुल 549 में से 453 स्वस्थ हो चुके हैं। 81 मरीजों का इलाज चल रहा है तो 15 की मौत हो चुकी है।

गौरतलब है कि देश में अब तक कोरोना संक्रमण के 26 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 19 लाख से अधिक अब तक ठीक हो चुके हैं। वहीं, 50 हजार से ज्यादा संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। वर्तमान में साढ़े लाख से अधिक मरीज अपना इलाज करवा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555