प्रियंका गांधी के इंटरव्यू पर संजय झा का तंज, कहा- मैं बोला तो पार्टी विरोधी हो गया

नई दिल्ली। गांधी-नेहरू परिवार से बाहर के शख्स को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के इस बायन का कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने समर्थन किया है। यह दावा पिछले हफ्ते प्रकाशित ‘इंडिया टुमॉरो’ किताब में किया गया है। इसे लेकर पार्टी के पूर्व प्रवक्ता संजय झा ने तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि मैंने भी बिल्कुल वही बात कही। ग्रैंड ओल्ड पार्टी को फिर से जीवंत करने के लिए गैर गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की जरुरत है, लेकिन मेरा कहना पार्टी विरोधी गतिविधि बन गया।

बता दें कि संजय झा पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में संस्पेंड कर दिए गए हैं। पिछले महीने राजस्थान में सियासी संकट के दौरान ने सचिन पायलट का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि पायलट को राजस्थान का मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। इससे पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में कांग्रेस पार्टी की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र का अभाव है। तब उन्हें पार्टी के प्रवक्ता के पद से हटा दिया गया था

किताब में क्या कहा गया

प्रदीप चिब्बर और हर्ष शाह द्वारा लिखी गई ‘इंडिया टुमॉरो’ किताब में दावा किया गया है कि प्रियंका गांधी ने गांधी-नेहरू परिवार से बाहर के शख्स को कांग्रेस पार्टी की कमान सौंपने की वकालत की है। प्रियंका के अनुसार 2019 लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद राहुल ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और कहा था कि गांधी-नेहरू परिवार से कोई पार्टी का अध्यक्ष नहीं होना चाहिए और वो उनकी बात से सहमत हैं।

कांग्रेस ने क्या कहा

प्रियंका गांधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि उन्होंने उक्त टिप्पणी पिछले साल जुलाई में अलग संदर्भ में की थी और अब देशभर के पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी फिर से पार्टी अध्यक्ष बनें। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘आज मुद्दा मोदी-शाह द्वारा भारतीय राजनीति पर शातिर हमले से टकराने और आगे बढ़कर उससे निर्भीकता से लड़ने का है।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555