बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार की खबरों से दुखी होता है मन: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने गुरुवार को भारत में बुजुर्गों की जनसंख्या (Elderly Population) और लिंग अनुपात (Sex Ratio) विषय पर दो रिपोर्ट रिलीज किए। उपराष्ट्रपति ने बुजुर्ग जनता के साथ दुर्व्यवहार पर चिंता जताई। यह रिपोर्ट जनसंख्या ओर विकास के लिए सांसदों के भारतीय एसोसिएशन (Indian Association of Parliamentarians for Population and Development, IAPPD) ने तैयार किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘जब भी बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार की खबरें देखता हूं, मन दुखी होता है। यह स्वीकार्य नहीं है। हमारी संस्कृति सदैव बड़ों का आदर- सम्मान करना सिखाती है… यही हमारी सभ्यता है।’

उन्होंने आगे कहा, हमें अपने वरिष्ठ वृद्ध नागरिकों के प्रति कृतज्ञ रहना चाहिए। आज हम जो भी हैंं उन्हीं के अथक प्रयासों और परिश्रम का फल है। यदि युवा हमारे लिए जनसांख्यिकीय लाभ हैं.. तो हमारे वृद्ध जन देश के लिए जनसांख्यकीय अधिलाभ हैं।

घातक कोरोना वायरस के कारण बुजुर्गों लिए खतरा बढ़ गया है। इसके मद्देनजर रियल स्टेट सेक्टर में बुजुर्गों के लिए योजनाएं बन रही है। देश में अभी इस कैटेगरी के तहत 55 प्रोजेक्टों पर काम चल रहा है। प्रोजेक्ट का करीब 60 फीसद निवेश टीयर-2 शहरों में होगा। सेगमेंट के टॉप रियल स्टेट कंपनियां आने वाले वर्षों में और ज्यादा निवेश के भी मूड में हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555