कांग्रेस अध्यक्ष पर उमा भारती की राय- ‘विदेशी गांधी’ छोड़कर कोई ‘असली गांधीवादी’ सोच लाओ
भोपाल। इस समय देश के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस में भूचाल मचा हुआ है। नए कांग्रेस अध्यक्ष की कवायद चल रही है। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पद से इस्तीफ की पेशकश कर दी है, जिसको लेकर कोई दूसरे अध्यक्ष पर मौहर लगनी है। इसको लेकर नए अध्यक्ष को लेकर चुनाव प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा गया है। इस बीच भाजपा नेता उमा भारती ने भी अपनी राय साझा की है। उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी तरफ से कहना चाहूंगी कि कांग्रेस का कोई पुराना व्यक्ति जो गांधीवादी सोच का रहा है वो कांग्रेस का नेतृत्व करे।’
उमा भारती ने आगे कहा कि कांग्रेस को असली गांधी की ओर वापस लौटना चाहिए, स्वदेशी गांधी की ओर लौटना चाहिए, जिसमें विदेशी गांधी का कोई एलिमेंट नहीं था।