अश्लील वीडियो बनाने और वितरित करने वाले रैकेट का भांडा फोड़, दो गिरफ्तार

इंदौर। अश्लील सामग्री के निर्माण और वितरण के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों का नाम दीपक सैनी और अशोक सिंह है। इसके अलावा पुलिस को इस केस में कुछ पाकिस्तानियों की संलिप्तता का भी शक है जिसके लिए जांच चल रही है। वहीं, पुलिस ने यह भी जानकरी दी है कि यह रैकेट इंदौर से लेकर मुंबई तक फैला हुआ है जिसमें कई लोग शामिल हैं।

इंदौर के साइबर सेल के एसपी ने न्यूज एजेंसी एएनआइ को बताया, “मंगलवार को दो लोगों को अश्लील सामग्री के निर्माण और वितरण के संबंध में गिरफ्तार किया गया है। हम मामले में पाकिस्तानियों की भूमिका का भी पता लगाने में लगे हैं। इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। हम मामले की जांच कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे बताया, “इस मामले में इंदौर से मुंबई तक एक चेन चल रही है। अशोक सिंह और मुंबई के विजयानंद पाण्डेय इस रैकेट में शामिल हैं। वो इस तरह की वीडियोज बेचा करते थे। दीपक सैनी ने पहले अशोक सिंह से संपर्क किया और अश्लील सामग्री बेचने लगे।

महिला से दुष्‍कर्म की बनाई अश्‍लील वीडियो

इससे कुछ दिन पहले हरियाणा के यमुनानगर से महिला के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया था। यहां आरोपी ने पहले पत्‍नी के कपड़े सिलवाने के बहाने बु‍टीक संचालिका से दुष्‍कर्म की वारदात की और उसका अश्‍लील वीडियो बना लिया और फिर उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। इसके बाद उसका नंबर अपने साथी को भी दे दिया।

इस मामले में थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी विवाहिता ने सागर नाम के युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। आरोपित ने उसकी अश्लील वीडियो बनाई। इस वीडियो को अपने एक अन्य साथी निजामुद्दीन को भेज दी और फिर वो भी संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। मामले की पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में पीड़िता ने एसपी को शिकायत दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555