Rhea Chakraborty की बिल्डिंग के वॉचमैन के साथ हाथापाई? एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर लगाया आरोप

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस की मुख्यारोपी रिया चक्रवर्ती ने मीडिया के कुछ लोगों पर उनकी बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। रिया ने वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें राम नाम का सिक्योरिटी गार्ड आपबीती सुना रहा है।

रिया ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करके लिखा- राम मेरी बिल्डिंग का वॉचमैन है। उसे चोट लगी है। उसे पीटा गया है। मीडिया के लोग मेरी बिल्डिंग के कम्पाउंड में घुस गये और सिक्योरिटी गार्ड और मेरे पिता को चोट पहुंचाई। क्या यह अपराध नहीं है? क्या कहीं कोई कानून नहीं है? क्या हम बर्बर बन चुके हैं? क्या संबंधित अथॉरिटीज़ इस ओर ध्यान देंगी?

वीडियो में सिक्योरिटी गार्ड अपना नाम बताते हुए कहता है- मैं 10 साल से हूं। आज मीडिया वाले आये थे। मीडिया वाले इतना तंग कर रहे हैं। हमको मार रहे हैं। पीट रहे हैं। इधर चोट भी है। हम लोगों को घर जाने को नहीं मिल रहा है। इधर, बिल्डिंग में बवाल चालू है। हमको ऊपर जाने के लिए बोलता है। सब हम लोगों को धमकी दे रहे हैं।

बता दें कि सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती के ख़िलाफ़ सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज़ करवाई थी। इस रिपोर्ट में रिया के पिता इंद्रजीत, मां संध्या, भाई शौविक, पूर्व बिज़नेस मैनेजर श्रुति मोदी और हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को भी सह आरोपी बनाया गया है। रिया और उनके परिवार पर सुशांत के पैसों में हेराफेरी करने का भी आरोप है।

इस केस की जांच अब सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय कर रहे हैं। हाल ही में केस प्रवर्तन निदेशालय की जांच में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भी अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है।

केस सीबीआई के सुपुर्द होने के बाद से ही रिया पर लगातार मीडिया और पैपराज़ी की नज़रें जमी हुई हैं। सुशांत का मृत शरीर 14 जून को उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में मिला था। रिया 8 जून को सुशांत को छोड़कर चली गयी थीं।सुशांत की मौत को शुरुआत में आत्महत्या माना गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई थी। हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मुंबई पुलिस ने मामले में पेशेवर दुश्मनी के एंगल को भी एक्सप्लोर किया था, जिसके चलते इंडस्ट्री के कई लोगों से पूछताछ की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555