अमेरिका बोला- मिसाइलें दाग कर दक्षिण चीन सागर में चीन ने बढ़ाई अपनी गतिविधि

वाशिंगटन। अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन ने गुरुवार को कहा कि चीन ने मध्यम दूरी तक मार करने वाली मिसाइलें दाग कर दक्षिण चीन सागर में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। इस क्षेत्र में मिसाइलों के परीक्षण समेत उसके सैन्य अभ्यास के फैसले से अमेरिका चिंतित है। चीन ने बुधवार को दक्षिणी हैनान प्रांत और पार्सल द्वीप समूह के बीच वाले इलाके में मिसाइलें दागी थीं। इनमें एक ‘कैरियर किलर’ मिसाइल भी बताई गई थी, जो विमानवाहक पोत को नष्ट करने में सक्षम है। विश्लेषकों का मानना है कि यह मिसाइल अमेरिकी विमानवाहक पोतों पर हमले के इरादे से विकसित की गई है।

पेंटागन ने एक बयान में कहा कि मिसाइल परीक्षण समेत चीन की अन्य गतिविधियों से विवादित दक्षिण चीन सागर में स्थिति और अस्थिर होती है। यह सैन्य अभ्यास दक्षिण चीन सागर क्षेत्र पर चीन के गैरकानूनी दावे का एक और उदाहरण है। चीन ने हाल ही में यह एलान किया था कि वह 23 से 29 अगस्त के दौरान क्षेत्र में मिसाइल परीक्षण समेत सैन्य अभ्यास करेगा। ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में इस विवादित समुद्री क्षेत्र के ज्यादातर हिस्सों पर चीन के दावों को खारिज कर दिया था। चीन लगभग पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता है। इसका अमेरिका और कई क्षेत्रीय देश विरोध करते हैं।

स्थिति बिगाड़ने का आरोप

दक्षिण चीन सागर को केंद्रित कर चल रहे इस वाक्युद्ध में दोनों ही देश एक-दूसरे पर स्थिति बिगाड़ने और भड़काने वाली गतिविधियों का आरोप लगा रहे हैं। अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले चुनाव से पहले यह सब हो रहा है। ट्रंप प्रशासन ने बुधवार को चीन की 24 कंपनियों को ब्लैक लिस्ट कर दिया। इनसे अब कोई कारोबार नहीं होगा और न ही अमेरिकी अर्थतंत्र में इनके लिए कोई जगह होगी। इन कंपनियों के लिए यह बड़े झटके से कम नहीं है। अमेरिका, चीन पर लगातार दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555