CM नीतीश से मिले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, NDA में सीट बंटवारे को लेकर हुई चर्चा
पटनाः बिहार में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच आज भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा की।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी के बिहार मामलों के प्रभारी भूपेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के साथ मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से उनके सरकारी आवास पर मिलने पहुंचे। इस बैठक में जदयू सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी मौजूद थे। बता दें राजग के एक अन्य घटक लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) और जदयू के बीच काफी तल्खी बनी हुई है। वहीं, महागठबंधन से नाता तोड़ कर आए पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतनराम मांझी अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहारे राजग में शामिल हुए हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.