उत्तराखंड में कोरोना के 1540 नए मामले, सक्रिय केस की संख्या भी 11 हजार पार

देहरादून।  उत्तराखंड में जिस तेजी से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, उससे इंतजाम के मोर्चे पर भी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को भी प्रदेश में 1540 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। चिंताजनक पहलू ये है कि अगस्त अंत तक प्रदेश में सक्रिय केस की संख्या 5887 थी, जो अब करीब दोगुना 11062 पहुंच गई है। शुरुआती साढ़े पांच माह में प्रदेश में कोरोना के 19827 मामले आए थे। जबकि पिछले 16 दिन में ही 16120 लोग संक्रमित हो चुके हैं। यही नहीं पॉजिटिविटी रेट भी इस दौरान दस फीसद के करीब रहा है। अब तक प्रदेश में कुल 35947 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 67.54 फीसद यानी 24277 लोग स्वस्थ हो गए हैं। जबकि 155 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं। राज्य में बुधवार को 13 कोरोना मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 453 पहुंच गया है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकारी और निजी लैब से 12075 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली है। इनमें 10535 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में 429 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 363, ऊधमङ्क्षसह नगर में 246 व नैनीताल में भी 118 में कोरोना की पुष्टि हुई है। प्रदेश में मामले बढऩे के साथ ही व्यवस्थाएं ध्वस्त होती जा रही हैं और अस्पतालों में बेड, आइसीयू के लिए मारामारी मची है। कोरोना की यही रफ्तार बनी रही तो आने वाले दिनों में हालात और भयावह होंगे।

बुधवार को 1192 मरीज स्वस्थ 

प्रदेश में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को भी 1192 मरीज विभिन्न अस्पतालों व कोविड-केयर सेंटर से डिस्चार्ज हुए हैं। इनमें 327 हरिद्वार, 272 देहरादून, 249 ऊधमसिंह नगर, 70 टिहरी, 63 पौड़ी, 46 बागेश्वर, 36 नैनीताल, 26 चंपावत, 25 उत्तरकाशी, 24 अल्मोड़ा, 20 चमोली और 17-17 मरीज पिथौरागढ़ व रुद्रप्रयाग से हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555