मैं IPS हूं, तू मुझसे पैसे लेगा? कुछ इस तरह लोगों पर रौब झाड़ता था फर्जी अफसर, गिरफ्तार

इंदौर: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के विजय नगर इलाके के एक होटल से एक नकली आईं पी एस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नकली आईपीएम अधिकारी को उस समय पकड़ा जब वह बिल के पैसे नहीं देने के साथ ही होटल के स्टाफ को डरा धमका रहा था। बताया जा रहा है कि इस नकली अधिकारी के खिलाफ कई बड़े आपराधिक मामले दर्ज हैं।

जानकारी के अनुसार, थाना विजयनगर के अंतर्गत आने वाले एक होटल में आयुष शर्मा नामक एक व्यक्ति जो तकरीबन इलाके के एक ही होटल में तीन से चार रोज से रुक कर आराम करता रहा और होटल के ही खाने पर अपनी जिंदगी गुजार रहा था। लेकिन होटल संचालक द्वारा जब आयुष से रुपए की मांग की गई तो उसने खुद को आईपीएस अधिकारी बताते हुए उनको धमकाना शुरू किया। होटल के अधिकारियों और कर्मचारियों को जब आयुष पर शंका हुई तो उन्होंने तुरंत ही विजय नगर थाने पर इस आईपीएस अधिकारी की सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले अधिकारी की व्हाट्सएप डीपी चेक की तो दंग रह गए। दरअसल आयुष ने अपनी सोशल मीडिया की साइट व्हाट्सएप पर आईपीएस लिख कर खुद का एक फोटो लगा रखा था।

होटल संचालक की शिकायत यह रही कि रुपए मांगने पर उसने कलेक्टर और अन्य अधिकारियों की धमकी देना शुरू कि फिलहाल आईपीएस अधिकारी को विजय नगर पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है और इंदौर में रहते हुए और किस-किस जगह पर किन-किन लोगों को अपनी नकली आईपीएस अधिकारी होने के नाते धमकाया है इस बात की जानकारी जुटाने में लगी है। विजय नगर थाना में पकड़े गए नकली आईं पी एस के बारे में मिली जानकारी के अनुसार उज्जैन के दो थानों में कई संगीन मामलों में आरोपी लिप्त है ओर आयुष पर 376 की कायमी भी पूर्व में की जा चुकी है। पुलिस विजय नगर की माने तो आरोपी से कई राज ओर फास होने की उम्मीद है फिलहाल पुलिस आरोपी के मोबाइल ओर मिले अन्य दस्तावेजों की जानकारी निकलने में लगी है। पकड़े गए आरोपी को लेकर ये बात भी सामने आई के फरारी कटनें के लिए इंदौर कि होटल में आयुष रुका था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555