मधुमक्खियों के हमले से व्यक्ति की मौत, डॉक्टर नहीं मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी

लातेहारः झारखंड के मनिका प्रखंड के पल्हेया गांव निवासी पिंटू प्रसाद (45) की रविवार को मधुमक्खी के डंक मारने के कारण मौत हो गई। मृतक के पिता सीताराम साव ने बताया कि पिंटू रविवार को दतुवन तोड़ने जंगल की तरफ गया था इसी बीच अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

ग्रामीणों ने घायल पिंटू को मनिका अस्पताल पहुंचाया लेकिन अस्पताल में पिछले दिनों एक कोविड-19 मरीज की मौत के कारण कोई भी चिकित्सक उपलब्ध नहीं था। जिसके बाद परिजन आनन-फानन में घायल को नवजीवन अस्पताल तुम्बागड़ा ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस बारे में प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि कोरोना मरीज की अस्पताल में मौत के कारण चिकित्सक उपलब्ध नहीं हो सके। उन्होंने बताया कि अस्पताल को सेनिटाइज किया गया है। दूसरी ओर इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555