गहने बेचकर चुका रहा वकीलों की फीस, जी रहा हूं एक साधारण जीवन: अनिल अंबानी

नई दिल्ली। किसी समय अनिल अंबानी का नाम भारत के शीर्ष उद्योगपतियों में लिया जाता था और अब हालत यह है कि उन्हें अपने वकीलों की फीस भरने के लिए गहने तक बेचने पड़ रहे हैं। अनिल अंबानी ने स्वयं यह बात यूके की एक अदालत को बतायी है। कर्ज से जूझ रहे अनिल अंबानी ने यूके की अदालत से कहा कि वे एक बेहद साधारण जीवन जी रहे हैं, केवल एक कार चलाते हैं और वकीलों की फीस भरने के लिए अपने गहने भी बेच दिये हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें जनवरी से जून 2020 के बीच अपनी सभी गहनों से 9.9 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं और अब उनके पास कोई भी कीमती वस्तु नहीं बची है।

अनिल अंबानी से जब उनके लग्जरी कारों के बेड़े के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि ये सब मीडिया द्वारा फैलाई अफवाहें हैं और उनके पास कभी कोई रॉल्स रॉयस नहीं थी। उन्होंने बताया कि वे वर्तमान में सिर्फ एक कार चला रहे हैं।

यूके की अदालत ने 22 मई 2020 को अनिल अंबानी को आदेश दिया था कि वे तीन चीनी बैंकों का 12 जून 2020 तक  71,69,17,681 डॉलर (करीब 5,281 करोड़ रुपये) का कर्ज चुकाएं और बतौर कानूनी खर्च 50,000 पाउंड (करीब 7 करोड़ रुपये) का भुगतान करें।

अदालत को दिए एक एफिडेविट में अनिल अंबानी ने कहा कि उन्होंने रिलायंस इनोवेंचर्स को पांच अरब रुपये का कर्ज दिया है। साथ ही अंबानी ने बताया कि रिलायंस इनोवेंचर्स में 1.20 करोड़ इक्विटी शेयरों की कोई कीमत नहीं है। उन्होंने कहा कि ना तो उनके पारिवारिक ट्रस्ट और ना ही दुनिया के किसी ट्रस्ट में उनका कोई आर्थिक हित है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555