आज हो सकता है विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, इन 28 सीटों पर होगा चुनाव

भोपाल: चुनाव आयोग आज मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है। इस बात के संकेत चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव की तारीखों के ऐलान करते वक्त दिए थे। यदि आज उपचुनाव की तारीखों का ऐलान होता है तो आचार संहिता का ऐलान भी कभी भी हो सकता है। बता दें कि कोरोना महामारी के चलते इस बार आयोग ने आचार संहिता से लेकर चुनाव प्रक्रिया में कई तरह के बदलाव किए हैं। इस बार नगर निगम क्षेत्र में आने वाली सीटों पर चुनाव आचार संहिता का प्रभाव केवल विधानसभा क्षेत्र तक ही सीमित रहेगा।

दांव पर हैं कांग्रेस और बीजेपी के बड़े चेहरे
इन उपचुनावों में जीत हासिल कर जहां बीजेपी सत्ता में काबिज रहने की कोशिश करेगी वहीं कमलनाथ की छह महीने पहले खोई सत्ता वापस पाने की लड़ाई है। इसके साथ ही दूसरी बड़ी लड़ाई कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया की साख भी दांव पर लगी है। क्योंकि, जिन 28 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है उनमें 16 सीटें सिंधिया के प्रभाव वाले ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की है।

इन 28 सीटों पर होंगे चुनाव
बता दें कि राज्य में 28 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने हैं। इनमें से 22 सीटें ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल हुए विधायकों के कारण खाली हुई है। वहीं एक सीट बड़ा मलहरा से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी और नेपानगर से कांग्रेस विधायक सुमित्रा देवी कसडेकर के कारण खाली हुई थी। इसके बाद फिर मांधाता विधायक ने भी कांग्रेस छोड़ बीजेपी ज्वाइंन कर ली। इसके अलावा, 3 विधायकों के निधन हो गया। यानी कुल 28 विधानसभा सीटें खाली हो गई। वहीं दूसरी बड़ी बात यह है कि राज्य की जिन 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है, उनमें से 27 पर पहले कांग्रेस का कब्जा था। ऐसे में कांग्रेस के लिए यह बड़ी प्रतिष्ठा का सवाल है। प्रदेश में 230 सदस्यीय राज्य विस में बहुमत के लिए 116 सीटें होना जरूरी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555