कैलाश बोले- पश्चिम बंगाल में मेरी जान को खतरा, वहां किसी की भी तस्वीर पर चढ़ सकती है माला

इंदौर: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बैनर्जी पर बड़ा आरोप लगाया है। कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल में अपनी जान का खतरा होना बताया और कहा कि वहां की स्थिति ऐसी है कि किसी भी कार्यकर्ता की तस्वीर पर माला चढ़ सकती है। भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए वहां पर काम करना चुनौती भरा है। वहीं मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की जीत पर भरोसा जताया और पूर्व सीएम कमलनाथ पर जमकर निशाना साथा।

दरअसल, शनिवार को बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के राज्य सचिवालय (नाबन्ना) तक पैदल मार्च की कोशिश की थी। जिस दौरान पुलिस से बीजेपी कार्यकर्ताओं की झड़प हुई थी। यह केस उसी संबंध में दर्ज किया गया है। कोलकाता पुलिस ने कैलाश विजयवर्गीय के अलावा मुकुल रॉय, लॉकेट चटर्जी, अर्जुन सिंह और 20 अन्य लोगों पर कल की रैली के लिए केस दर्ज किया था। इसी घटना को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने ममता बनर्जी की सरकार में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हिंसक रहने वाली पार्टी के सामने कार्य करना हर कार्यकर्ता के लिए चुनौती है। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मेरे सहित वे सभी कार्यकर्ताओं जो वहां काम कर रहे हैं, उन सभी की जान को खतरा है।

वहीं मध्य प्रदेश में इंदौर की सांवेर विधानसभा उपचुनाव को लेकर कहा कि मैं जब से सांवेर में पहुंचा हूं तब से मुझे कहीं भी आचार संहिता का उल्लघंन नहीं दिखा सांवेर में भारी मतों से बीजेपी जीत दर्ज करेगी। कमलनाथ जी नारियल लेकर चले या नारियल का पेड़ लेकर चलें उन पर भरोसा कोई नहीं करता है। 15 महीने की सरकार में लोगों ने मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें देखा है। शिवराज के राज में प्रदेश का विकास हो रहा था। कमलनाथ के राज में प्रदेश का विकास रुक गया था तब सिर्फ कमलनाथ और उनके मंत्रियों का विकास हो रहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555