Covid-19 संकट के बीच भारत-ASEAN का साइबर सुरक्षा पर भी फोकस

भारत-आसियाना समिट में साइबर अटैक के मुद्दे पर चर्चा हुई। दरअसल कोरोना काल में सबकुछ डिजीटल हो गया है। वर्क फ्रॉम होम से लेकर डिजिटल पेमेंट को भी बढ़ाया मिला है। ऐसे में साइबर अटैक का खतरा बढ़ गया है। विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्वी) विजय ठाकुर सिंह ने साइबर अपराधों से जुड़े खतरों पर चर्चा करते हुए कहा कि आपसी सहयोग से ही साइबर अटैक के खतरों से बचा जा सकता है। ठाकुर ने समिट में प्रमुख डिजिटल इंडिया कार्यक्रम– प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल अभियान अभियान (प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान) और अगले पांच वर्षों के लिए राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा रणनीति 2020 के साथ स्थिति से निपटने के लिए भारतीय पहल पर जोर दिया।

वहीं कुछ दिन पहले विदेश मंत्रालय की एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि डिजिटल प्रौद्योगिकी पर तेजी से बढ़ती निर्भरता और कोविड-19 महामारी के मद्देनजर भारत और आसियान के बीच साइबर मंच को ‘ दुर्भावना रखने वाले किरदारों’ से सुरक्षित करने के उपायों को मजबूत करने और सहयोग करने की जरूरत है। मंत्रालय में सचिव (पूर्वी मामले) रीवा गांगुली दास ने कहा कि कोविड-19 महामारी की वजह से ‘डिजिटलीकरण’ में तेजी आई है और साइबर क्षेत्र में हमारा जुड़ाव- घर से काम करना नई परिपाटी बन गया है। ‘आसियान-इंडिया ट्रैक 1.5 साइबर संवाद’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नकद के कम इस्तेमाल से डिजिटल भुगतान पर निर्भरता बहुत बढ़ गई है।

दास ने कहा कि बड़े पैमाने पर आकंड़ों को ऑनलाइन साझा करने का काम हो रहा है। सोशल मीडिया की उपस्थिति बढ़ रही है। गतिमान और स्थायी आर्थिक विकास को पटरी पर लाने के लिए आपूर्ति तंत्र को चालू रखने में डिजिटल प्रौद्योगिकी अहम भूमिका निभा रही है।उन्होंने कहा कि डिजिटल प्रौद्योगिकी पर हमारी बढ़ती निर्भरता और साइबर मंच का इस्तेमाल करने वालों की तेजी से बढ़ती संख्या के मद्देनजर ‘ दुर्भावना रखने वाले किरदार’ से हमारे साइबर डोमेन को सुरक्षित रखने के लिए कदमों को मजबूत करने की जरूरत है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555